ISRO Successful Missions List: चंद्रयान से पहले ISRO ने कब-कब किया कमाल, ये 10 कहानियां कर देंगी सीना चौड़ा

· 1 min read
ISRO Image

ISRO Successful Missions List: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैडिंग के साथ ही भारत स्पेस में एक नया इतिहास रच देगा। भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान (Spacecraft) उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। ये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) या इसरो (ISRO) के लिए भी एक बड़ी कामयाबी होगी।

मगर ये इसरो की पहली बड़ी कामयाबी नहीं होगी। बल्कि इससे पहले भी इसरो ने स्पेस में भारत का नाम रोशन किया है। आगे जानिए भारत की स्पेस एजेंसी के टॉप 10 कामयाब मिशन कौन से रहे हैं। साथ ही जानिए कि उन्हें कब लॉन्च किया गया था।

Chandrayaan-3 Landing के वो आखिरी 60 Seconds कैसे थे? देखिए

0:00
/
Chandrayaan-3 Landing के वो आखिरी 60 Seconds देखिए

कौन से रहे हैं बड़े कामयाब मिशन

इसरो के टॉप 10 कामयाब मिशनों में मंगलयान और चंद्रयान-1 एक शामिल है। चंद्रयान-1 को एक असफल मिशन माना जाता है। मगर इसरो चंद्रमा पर ऑर्बिटर भेजने वाले छह स्पेस ऑर्गेनाइजेशंस की लिस्ट में शामिल हो गया था।

इसरो के सक्सेसफुल मिशन की लिस्ट

मिशन का नामकब किया गया लॉन्चक्या था मिशन का मकसद
आर्यभट्ट19 अप्रैल 1975एक्सपेरिमेंटल
INSAT-1B30 अगस्त 1983कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा
IRS-P215 अक्टूबर 1994पृथ्वी का अवलोकन (ऑब्जर्वेशन)
GSAT-1 18 अप्रैल 2001कम्युनिकेशन
KALPANA-112 सितंबर 2002जलवायु एवं पर्यावरण, कम्युनिकेशन
चंद्रयान-122 अक्टूबर 2008प्लेनेटरी ऑब्जर्वेशन (चांद का ऑब्जर्वेशन)
Mars Orbiter Mission Spacecraft5 नवंबर 2013प्लेनेटरी ऑब्जर्वेशन
INSAT-3DR8 सितंबर 2016जलवायु एवं पर्यावरण, आपदा प्रबंधन प्रणाली
CARTOSAT-2 Series Satellite22 जून 2016एक साथ 20 सैटेलाइट स्पेस में भेजने का अपना रिकॉर्ड
चंद्रयान-314 जुलाई 2023प्लेनेटरी ऑब्जर्वेशन (चांद का ऑब्जर्वेशन)

बता दें कि INSAT और GSAT नाम से इसरो के कई मिशन हैं।

Now once again it was the turn of Chandrayaan's launch, the eyes of the whole country and the world were focused on this launch. At two o'clock in the afternoon on July 14, everyone fixed their eyes on the television, after which the countdown started. Chandrayaan-3 was launched from Sriharikota at exactly 2:35 pm and went towards the moon tearing the sky.

1975 था टर्निंग पॉइंट वाला साल

आर्यभट्ट अंतरिक्ष यान (Aryabhata Spacecraft), जिसका नाम प्रसिद्ध भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर रखा गया था, देश की पहली सैटेलाइट (उपग्रह) था। यह भारत के स्पेस प्रोग्राम में एक बहुत बड़ी कामयाबी साबित हुआ क्योंकि इसे पूरी तरह से देश में ही डिजाइन किया गया था और 1975 में एक रूसी फैसिलिटी से लॉन्च किया गया था।